दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 46 लाख 40 हजार 349 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 87 लाख 34 हजार 789 ठीक हो चुके हैं। 6 लाख 8 हजार 856 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि देश में मृत्यु दर सबसे कम है। यहां अब तक 1 लाख 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि 38.98 लाख संक्रमित हैं।

नाइजीरिया के विदेश मंत्री जीयोफ्फरे ओनेयामा पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी चौथी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पश्चिमी अफ्रीकी देश में अब तक 36,107 मरीज हैं, जबकि 778 मौतें हुईं हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 38,98,550 1,43,289 18,02,338
ब्राजील 20,99,896 79,533 13,71,229
भारत 11,18,107 27,503 7,00,399
रूस 7,71,546 12,342 5,50,344
द.अफ्रीका 3,64,328 5,033 1,91,059
पेरू 3,53,590 13,187 2,41,955
मैक्सिको 3,44,224 39,184 2,17,423
चिली 3,30,930 8,503 3,01,794
स्पेन 3,07,335 28,420 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,94,792 45,300 उपलब्ध नहीं

ब्राजील: 79 हजार से ज्यादा मौतें
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 23,529 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 21 लाख पहुंच गई है। देश में अब तक करीब 21 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है। एक दिन में यहां 716 लोगों की जान गई है। यह मरने वालों की संख्या 79,488 पहुंच गई है। ब्राजील में 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित शहर साओ पाउलो में अब तक 4 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 19,732 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में अपने घर के बाहर टहलते राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो। वे बीते हफ्ते से ही होम क्वारैंटाइन में है।

इजराइल: 50 हजार से ज्यादा मरीज
इजरायल में 24 घंटे में संक्रमण के 670 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 50,035 हो गई है। इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है, जिसने महामारी पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में नए मामलों में तेजी देखी गई है। यहां मरने वालों की संख्या 409 हो गई है। देश में अब तक 21,589 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में बने सामानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सके।

इजराइल के बेथेलहेम में रविवार को मास्क पहनकर अपने काम में जुटा पार्सल कंपनी का एक कर्मचारी।

सल्वाडोर: दूसरे चरण में पाबंदियों में राहत नहीं

सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने रविवार को कहा कि देश को दूसरे चरण के लिए नहीं खोला जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों के सुझाव पर यह फैसला किया गया है। यहां मंगलवार से पाबंदियों में और ज्यादा राहत देने की बात कही गई थी। यहां की विपक्षी पार्टी कांग्रेस राष्ट्रपति बुकेले के पाबंदियों में राहत देने के फैसले से खुश नहीं थे। यहां अब तक 11 हजार 846 मामले सामने आए हैं और 335 मौतें हुई हैं।

सल्वाडोर के सैन सल्वाडोर में खाली ताबूत के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सल्वाडोरन सोसाइटी के सदस्य


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो न्यूयॉर्क के एक पार्क की है। महामारी के बीच बढ़ती गर्मी के बाद लोग पार्क में बैठकर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। राज्य में अब तक 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

https://ift.tt/3fKJxeQ

Post a Comment

Previous Post Next Post