अयोध्या में जब से राम मंदिर की आधार शिला रखने (5 अगस्त) की तिथि तय हुए हैं, देश के कई धर्मगुरुओं सहित तमाम लोग इसके मुहूर्त को अशुभ बता रहे हैं। इस मामले में सबसे ज्यादा मुखर हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। वे इस मुहूर्त के खिलाफ एक अभियान से छेड़े हुए हैं। सोमवार सुबह उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कहा कि मंदिर पूजन के लिए हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी के कारण देश गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राम मंदिर के पुजारी तक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एक ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने अमित शाह को प्रधानमंत्री लिख दिया बाद में उन्होंने इस पर खेद भी व्यक्त किया।

दिग्विजय सिंह के अन्य ट्वीट

  • ५ अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया।यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारो वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं!! क्या यही हिंदुत्व है?

सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा

१- राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पोजिटिव

​​​​​​​
२- उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास


३- उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव अस्पताल में


४- भारत के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पोजिटिव अस्पताल में।


५- मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव अस्पताल में


६- कर्नाटक के भाजपा के मुख्यमंत्री कोरोना पोजिटिव अस्पताल में।

  • मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यो तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं?
  • अब एक और प्रश्न उपस्थित होता है। उत्तर प्रदेश की मंत्री की कोरोना से मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव भारत के गृहमंत्री कोरोना पोजिटिव।
  • इन हालातों में क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को कोरोनटाइन नहीं होना चाहिए? क्या कोरोनटाइन में जाने की बाध्यता केवल आम जनता के लिए है? प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के लिए नहीं है? कोरोनटाइन की समय सीमा १४ दिवस की है।
  • मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूँ ५ अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।
  • भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं और हज़ारों वर्षों की हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए।
  • त्रुटि के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ। अमित शाह गृहमंत्री हैं ना कि प्रधानमंत्री। क्षमा करें।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार सुबह ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राम मंदिर भूमि पूजन के लिए हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज किया गया है।- फाइल फोटो

https://ift.tt/3i2jfWg

Post a Comment

Previous Post Next Post