दुनिया में कोरोनावायरस के संक्रमण से अब तक 1 करोड़ 82 लाख 31 हजार 535 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 13 लाख 26 हजार 232 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 6 लाख 88 हजार 683 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 6 हफ्ते तक रात का कर्फ्यू लगाया गया है। विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रयू ने रविवार शाम इसका ऐलान किया। उन्होंने लोगों से 5 किमी के दायरे में ही रहने की अपील की।

कोसोवो के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘हल्की खांसी के अलावा मेरे अंदर कोई लक्षण नजर नहीं आए। मैं दो हफ्ते क्वारैंटाइन में रहूंगा। घर से ही अपना काम करूंगा।’’ कोसोवो में संक्रमण के कुल 8,700 संक्रमित मिले हैं, 249 मौतें हुई।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 48,13,647 1,58,365 23,80,217
ब्राजील 27,33,677 94,130 18,84,051
भारत 18,04,702 38,161 11,87,288
रूस 8,50,870 14,128 6,50,173
साउथ अफ्रीका 5,11,485 8,366 3,47,227
मैक्सिको 4,39,046 47,746 2,89,394
पेरू 4,28,850 19,614 2,94,187
चिली 3,59,731 9,608 3,32,411
स्पेन 3,35,602 28,445 उपलब्ध नहीं
कोलंबिया 3,17,651 10,650 1,67,239

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 94 हजार के पार

ब्राजील में 24 घंटों में 541 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 94 हजार के पार हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 25,800 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27 लाख 33 हजार 677 हो गई है। यहां 18 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। संक्रमितों के मामलों में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर है।

ईरान: संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख से ज्यादा
ईरान में रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 9 हजार हो गई है। खाड़ी देशों में ईरान सबसे अधिक प्रभावित है। यहां बीते 24 घंटे में 2685 नए मामले सामने आए। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सदत लारी ने बताया कि बीते 24 घंटों 208 मौतें हुई हैं, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़कर 17 हजार 190 हो गया है। अब तक 2 लाख 68 हजार 102 मरीज ठीक हुए हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में रविवार को कर्फ्यू के दौरान गश्त करते पुलिसकर्मी। यहां लोगों से 5 किमी के दायरे में रहने की अपील की गई है।

https://ift.tt/3gm80Yg

Post a Comment

Previous Post Next Post