दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 9 लाख 84 हजार 735 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 लाख 40 हजार 649 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 036 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अमेरिका में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यहां पेरू में मरीजों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, ब्राजील में अब तक15 लाख सेज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 28,37,189 1,31,485 11,91,091
ब्राजील 15,01,353 61,990 9,16,147
रूस 6,61,165 9,683 428,978
भारत 6,27,168 18,225 3,79,902
स्पेन 2,97,183 28,368 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,92,004 10,045 1,82,097
चिली 2,84,541 5,920 2,49,247
ब्रिटेन 2,83,757 43,995 उपलब्ध नहीं
इटली 2,40,961 34,818 1,91,083
मैक्सिको 2,38,511 29,189 1,42,593

*ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

ब्राजील: 24 घंटे में 48 हजार से ज्यादा मामले
ब्राजील में 24 घंटे में 48 हजार 105 नए मरीज मिले हैं और 1252 लोगों की मौत हो चुकी है। देश मेम मरने वालों की संख्या 61 हजार 990 हो चुकी है। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

पेरू: 10 हजार ज्यादा मौतें
पेरू में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हजार 45 के पार पहुंच गई है। देश में अब तक 2.92 लाख संक्रमित हुए हैं। अब तक 1.82 लाख अब तक ठीक हो चुके हैं। यहां अब कर 17 लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पेरू में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। लोग यहां घर से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, लोग कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तामल कर रहे हैं। यह दक्षिण अमेरिका में दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

https://ift.tt/3inCSJ7

Post a Comment

Previous Post Next Post