बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 72.45 अंक ऊपर और निफ्टी 25.95 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 150.21 अंक ऊपर और निफ्टी 13.7 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 440.71 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा, लेकिन कारोबार बंद होने के आखिरी घंटे में ये 489.39 तक नीचे गिर गया। कारोबार के अंत में बीएसई 413.89 अंक नीचे 33,956.69 पर और निफ्टी 120.80 पॉइंट नीचे 10,046.65 पर बंद हुआ था।

बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त

बैंक बढ़त (%)
RBL बैंक 5.95 %
इंडसइंड बैंक 2.69 %
कोटक बैंक 2.02 %
फेडरल बैंक 1.65 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.76 %
एक्सिस बैंक 0.74 %

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
मंगलवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 300.14 अंक नीचे 27,272.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.29 फीसदी बढ़त के साथ 29.01 अंक ऊपर 9,953.75 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.78 फीसदी गिरावट के साथ 25.21 पॉइंट नीचे 3,207.18 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.57 फीसदी गिरावट के साथ 16.74 अंक नीचे 2,939.38 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,74,780 हो गई है। इनमें 1,32,880 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,34,166 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 7,719 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7,318,124 हो चुकी है। इनमें 413,648 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 114,148 हो चुकी है।

अडानी ग्रीन एनर्जी को मंगलवार को दुनिया का सबसे बड़ा पावर प्लांट प्रोजेक्ट मिला। इस प्रोजेक्ट के तहत अडानी ग्रीन एनर्जी8,000 मेगावाट क्षमता के सौर प्रोजेक्ट लगाएगी। इस पूरी परियोजना में 45,300 करोड़ रुपए का निवेश होगा। कंपनी को यह प्रोजेक्ट भारतीय सौर ऊर्जा निगम (एसईसीआई) से मिला है।

09:34 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजरस्टॉक्स; गेल और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:32 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; भारती इन्फ्राटेल के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:29 AM बीएसई के 23 में से 20 सेक्टर में बढ़त और 3 सेक्टर में गिरावट है।

09:27 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 31 आज बढ़त के साथ खुले, सिर्फ एक इंडेक्स में गिरावट है।

09:15 AMबीएसई 174.57 अंक ऊपर 34,131.26 पर और निफ्टी 56.85 पॉइंट ऊपर 10,103.50 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार मेंरहा उतार-चढ़ाव



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.57 फीसदी गिरावट के साथ 16.74 अंक नीचे 2,939.38 पर बंद हुआ था

https://ift.tt/2AdFTuy

Post a Comment

Previous Post Next Post