देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 26हजार 713 हो गई। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 9838 नए मामले सामने आए। इससे पहले बुधवार को भी 9638 मरीज मिले थे। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 77 हजार, तमिलनाडु में 27 हजार और दिल्ली में 25 हजार के पार पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 2933 केस सामने आए। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यानी कल संक्रमितों में 14.57% का इजाफा हुआ। इससे पहले बुधवार को 2560 केस आए थे। उधर, देश में मौतों में भी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। गुरुवार को 274 मौतें हुईं। इसके साथ देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2710 हो गई है। पिछले साथ दिन से देश में 200 से ज्यादा मरीजों की मौतहुई है।

महाराष्ट्र में अब तक एक दिन के सबसे ज्यादा मामले

तारीख मामले
04 जून 2933
03 जून 2560
01 जून 2358
31 मई 2487

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
4 जून 9838
3 जून 9638
2 जून 8820
31 मई 8789
30 मई 8364

5 राज्यों का हाल
मध्य प्रदेश: यहां गुरुवार को 174 पॉजिटिव मरीजमिले और 6 लोगों की जान गई। भोपाल में 58, इंदौर में 36, बुरहानपुर में 11, सागर और नीमच में 10-10 जबकि ग्वालियर में 7 संक्रमित बढ़े हैं।भोपाल में मरीजोंकी संख्या 1630हो गई। उधर, राज्य में अब तक 8762 कोरोना के मरीज मिलचुके हैं। 377 ने जान गंवाई।

यह तस्वीर भोपाल के एक सलून की है। यहां रेड जोन को छोड़कर इनकी दुकानें खुलने लगी हैं।

महाराष्ट्र:यहां गुरुवार को2933 नए मामले सामने आए। एक दिन में सबसे ज्यादा 123 लोगों की मौत हुई और 1352 ठीक हुए। प्रदेश मेंकुल मरीजों की संख्या77 हजार 793 तक पहुंच गई है। अकेले मुंबई में ही 44 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राज्य मेंअब तक 2710 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई।

मुंबई में लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए यहां सीआईएसएफ की तैनाती की गई है। मरीन ड्राइव पर सुबह-सुबह अफसर और जवान पैदल मार्च करते।

बिहार: प्रदेश में गुरुवार को 126 पॉजिटिव मरीज सामने आए और 3 की मौत हुई।खगड़िया में 12, पूर्णिया में 13, गोपालगंज में 10, पटना में 5 जबकि बांका, गया, सहारसा और मधेपुरा में 4-4संक्रमित मिले। राज्य में अब मरीजों की संख्या 4452 हो गई है।28 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई है।

उत्तर प्रदेश:राज्य मेंगुरुवार को 367 संक्रमित मरीजमिले। नए मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन 300 से ज्यादा बढ़ी। इन नए केसोंमें62 प्रवासी श्रमिक हैं। अब तक 2466 प्रवासी श्रमिक संक्रमित पाए गएहैं। संक्रमितों का आंकड़ा 9237 हो गया, जबकि 245 मरीजों की मौत हुई है।

यह तस्वीर लखनऊ हाई कोर्ट के परिसर की है। मंदिर को रोज सैनिटाइज किया जाता है। अभी यहां पुजारी को छोड़कर किसी और को आने की अनुमति नहीं है।

राजस्थान:यहां गुरुवार को 210 नए मरीज सामने आए और 4 की मौत हुई। भरतपुर में 49, जोधपुर में 29, चूरू में 25,जयपुर और सीकरमें 12-12 जबकि कोटा में 7 पॉजिटिव मिले। इसके साथसंक्रमितोंकी संख्या 9862हो गई है। प्रदेश में अब तक 213 मरीज जान गंवा चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर दिल्ली के एम्स की है। यहां नर्स स्टाफ ने वर्किंग कंडीशन को बेहतर करने को लेकर प्रर्दशन किया। इनकी मांगों में से एक यह है कि पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट के साथ सिर्फ चार घंटे की ड्यूटी तय की जाए।

https://ift.tt/2A31o0W

Post a Comment

Previous Post Next Post