ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके अब तक निभाए फेमस रोल का स्कैच नजर आ रहा है। खास बात यह है कि ये स्कैच एक ट्रांसपेरेंट शीट के जरिए ही दिखाई दे रहे हैं। जबकि पेपर पर बना ऋतिक का फोटो बाल्ड है। ऋतिक ने वीडियो के साथआर्टिस्ट आरके आदिलकी तारीफ की है।

इन फिल्मों का लुक बनायाआदिल ने ऋतिक की पहली फिल्म कहो न प्यार है, कोई मिल गया, कृष, जोधा अकबर, अग्निपथ और लास्ट रिलीज वॉर तक का लुक डिजाइन किया है। वीडियो को देखकर कोई मिल गया में ऋतिक के अपोजिट रहीं प्रीति जिंटा भी हैरान रह गईं और उन्होंने कमेंट करते हुए इसे ऑसम आर्ट बताया।

मदद में भी आगे डुग्गू

कोरोना वायरस के लिए लगातार लड़ रहे पुलिस और सफाई कर्मचारियों की मदद में भी ऋतिक आगे हैं। पिछले दिनों उन्होंने फ्रंटलाइन वॉरियर्स मुंबई पुलिस के लिए हैंड सैनिटाईजर की खेप भिजवाई थी, इससे पहले भी उन्होंने बीएमसी कर्मचारियों और अन्य के लिए N95 और FFP3 मास्क खरीदे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hrithik Roshan shares video of Special sketch art made from many characters of his movies


https://ift.tt/3eqnrNN

Post a Comment

أحدث أقدم