ऋषिकपूर की तेरहवीं पर मुंबई में उनके घर पर एक प्रार्थना सभा रखी गई। प्रार्थना सभा से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में ऋषि की तस्वीर पर माला चढ़ी हुई है जिसको शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, 'आपको हमेशा प्यार करेंगे पापा...' दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा और रणबीर पूजा करते नजर आ रहे हैं। इसे रिद्धिमा ने कैप्शन दिया, ''आपकी विरासत हमेशा कायमरहेगी। आपको ढेर सारा प्यार।
ये सदस्य पहुंचे तेरहवीं में
करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा, रणधीर कपूर और उनकी पत्नी बबिता कपूर, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीषा मल्होत्रा, रीमा जैन और उनके बेटे आदर जैन के अलावा रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी तेरहवीं में ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।रणबीर को छोड़कर सभी ने मास्क लगाया हुआ था।
30 अप्रैल को हुआ था निधन:
ऋषि कपूर का 30 अप्रैल की सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल मेंनिधन हो गया था। वह 67 साल के थे। ऋषि ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से जूझ रहे थे। उनके अंतिम संस्कार में लॉकडाउन की वजह से चुनिंदा 20 लोग ही शामिल हुए थे।
Post a Comment