देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 18हजार 222हो गई है। गुरुवार को 6025 नए मामले सामने आए तो 3118 मरीज ठीक भी हुए। देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 40.32% हो गया है। महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंच गया।अकेले मुंबई में 25 हजार से ज्यादा संक्रमितहैं। प्रदेश में 4 लाख से ज्यादा लोग क्वारैंटाइन हैं। उधर, पश्चिमी दिल्ली में पुलिसकंट्रोल रूम के 7 कर्मचारी पॉजिटिव मिले। इसके बाद कंट्रोल रूम को 5 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

गुरुवार को महाराष्ट्र में2345, तमिलनाडु में 776, दिल्ली में 571, गुजरात में 371, उत्तरप्रदेश में 340, मध्यप्रदेश में 246,राजस्थान में 212, बिहार में 211, कर्नाटक में 143, जम्मू-कश्मीर में 59 और प. बंगाल में 94मरीज मिले। इनके अलावा 307 ऐसे मरीज हैं, जिनके राज्यों की जानकारी नहीं मिल सकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 12 हजार 359 मरीज हैं। इसमें से 63 हजार 624 का इलाज चल रहा है, 45 हजार 299 ठीक हुए हैं और 3435 की मौत हुई है।

राज्य लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं: केंद्र सरकार
लॉकडाउन-4 में कई राज्यों में सोशल डिस्टेंसिंग और केंद्र की गाइडलाइन का ठीक से पालन नहीं हो रहा है। इसके लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने लॉकडाउन के नियमों केसख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा कि नाइट कर्फ्यू गाइडलाइन का अहम हिस्सा है। शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक हर तरह की गैर-जरूरी गतिविधियों कोरोकने के लिए स्थानीय प्रशासन जरूरी कदम उठाए।

सीआरपीएफ में 9 केस मिले, एसआई ने दम तोड़ा

दिल्ली में सीआरपीएफके 9 जवान संक्रमित मिले हैं। कोरोना से एक सब इंसपेक्टर (50 साल) की मौत हो गई। इस बल में 335 जवान पॉजिटिव मिल चुके हैं। फिलहाल, 121 का इलाज चल रहा है। राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में आईटीबीपी और बीएसएफ में कोई नया मामला सामने नहीं आया। बीएसएफ के 274 जवान ठीक हो गए हैं, अभी 87 अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, आईटीबीपी में संक्रमित मिले 119 जवानों में से 67 ठीक हो गए हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख केस
19 मई 6154
20 मई 5547
17 मई 5049
16 मई 4794
18 मई 4628

संक्रमण 26 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरससंक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 41642 11726 1454
तमिलनाडु 13967 6282 95

गुजरात

12910 5488 773
दिल्ली 11659 5567 194

राजस्थान

6227 3485 151
मध्यप्रदेश 5981 2844 271
उत्तरप्रदेश 5515 3204 138
पश्चिम बंगाल 3197 1193 259
आंध्रप्रदेश 2605 1705 54
पंजाब 2028

1819

39
बिहार 1987 571 9
तेलंगाना 1699 1036 45
कर्नाटक 1605 571 41
जम्मू-कश्मीर 1449 684 20
ओडिशा 1103 393 7

हरियाणा

1031 688 14

केरल

691

510

4

झारखंड

303 136 3
चंडीगढ़ 216 165 3
असम 211 55 4
त्रिपुरा 173 148 0
उत्तराखंड 146 53 1
छत्तीसगढ़ 128 59 0

हिमाचल प्रदेश

152 55 4
गोवा 52 7 0
लद्दाख 44 43 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मणिपुर 25 2 0

पुडुचेरी

23 10 0
मेघालय 14 12 1
मिजोरम 1 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
अन्य 1403 0 0

*ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के 1 लाख 12 हजार 359 मरीज हैं। इसमें से 63 हजार 624 का इलाज चल रहा है, 45 हजार 299 ठीकहुए हैं और3435 की मौत हुई है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 5981:यहां गुरुवार को 246 नए मामले सामने आए। इंदौर में 59, उज्जैन में 61, भोपाल में 27, खंडवा में 22, मुरैना में 14 और बुरहानपुर में 13 पॉजिटिव मिले हैं। यहां 52 में से 49 जिलों में संक्रमण फैल चुका है। कई जिलों में से ज्यादातर बाहर से आए प्रवासी पॉजिटिव मिल रहे हैं। प्रदेश में जुलाई तक संक्रमितों की संख्या 80 हजार से एक लाख तक पहुंचने का अनुमान है।
यह तस्वीर भोपाल की है। यहां लॉकडाउन फेज-4 में रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि, यहां बैठकर खाना खाने की इजाजत नहीं है, पैक करवा कर ले जाया जा सकता है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 41642:यहां गुरुवार को 2345 नए संक्रमित मिले। मुंबई में 1382 नए मामलों के साथ अब कुल 25 हजार 317 मरीज हो गए हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में 64 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई। संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार अब क्वारैंटाइन पर जोर दे रही है। अब तक यहां 4 लाख से ज्यादा लोग क्वारैंटाइन हैं।
मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालने के लिए पुलिस के साथ सीआईएसएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 5515:बीते 24 घंटे में यहां सबसे ज्यादा 340संक्रमित मिले। प्रदेश में अब तक 3204लोग ठीक भी हुए हैं, जबकि 138 ने कोरोना से जान गंवाई। यूपी 5000 से ज्यादा मरीजों वाला देश का सातवां राज्य बन गया है। यूपी से ज्यादा केस महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली , राजस्थान और मध्यप्रदेश में हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 6227:राज्य मेंगुरुवार को 212संक्रमित मिले। इनमें से डूंगरपुर में 33, जालौर में 22, उदयपुर में 13, जयपुर में 10, नागौर में 8, सिरोही और राजसमंद में 7-7 मरीज मिले। वहीं, बीकानेर में 6, सीकर और अलवर में 4-4, जोधपुर में 3, जैसलमेर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनू और बाड़मेर में 2-2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
  • दिल्ली, संक्रमित- 11659:यहां गुरुवार को 571 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 375 ठीक हुए हैं। सीआरपीएफ में 9 जवान संक्रमिल मिले और एक सब इंस्पेक्टर की मौत हुई।यहां कुल संक्रमितों में से 5898 का इलाज चल रहा है, जबकि 5667 मरीजठीक हो चुके हैं।
यह तस्वीर दिल्ली के लाजपत नगर की है। यहां प्रवासी आनंद विहार रेलवे स्टेशन जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। धूप तेज थी इसलिए इन्होंने गमछे से ही छाया करने की कोशिश की।
  • बिहार, संक्रमित- 1987:यहांगुरुवार को 211नए मरीज मिले। प्रदेश में अब तक 9 मरीजों की मौत हुई, जबकि571 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रवासियों के पहुंचने के साथ-साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 10 दिन में 1040 नए मरीज मिल चुके हैं।
यह तस्वीर पटना की है। अलग-अलग राज्यों से पहुंचे प्रवासी अपने पैतृक गांव जाने के लिए बस में सीट पाने की जद्दोजहद करते हुए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर पटना की है। अलग-अलग राज्यों से पहुंचे प्रवासी मजदूर बस में सवार होने के लिए पैदल जाते हुए। राज्य सरकार ने इन्हें इनके पैतृक गांव भेजने के लिए बसों का इंतजाम किया है।

https://ift.tt/36j1pJV

Post a Comment

أحدث أقدم